लोकेशन: मंडला रिपोर्ट: दीपक जाट

मंडला में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

एंकर: मंडला जिले में देशभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक रंगों के बीच 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस ग्राउंड में आयोजित भव्य जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

V/O: हल्की बारिश के बावजूद स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का जोश कम नहीं हुआ। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ और पूरा परिसर राष्ट्रीय भावना से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण भी किया गया।

कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीआरपीएफ 148वीं वाहिनी के कमांडेंट सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार बंधु, स्कूली छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

मंडला का यह भव्य समारोह देशभक्ति, अनुशासन, सम्मान और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

मंडला में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कहाँ आयोजित किया गया?

मंडला जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया।

मंडला में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किसने किया?

जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में किन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ?

समारोह में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान और विद्यार्थियों की देशभक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।

मंडला के स्वतंत्रता दिवस समारोह में कौन-कौन शामिल हुए?

कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीआरपीएफ 148वीं वाहिनी के कमांडेंट, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Scroll to Top